Saturday, September 05, 2026 02:06:38 AM

स्कूल में घुसे AAP नेता पर केस
स्कूल में बिना अनुमति वीडियो बनाने पर AAP नेता के खिलाफ केस

नोएडा के सेक्टर-51 स्थित कंपोजिट स्कूल में बिना अनुमति वीडियो बनाने और स्टाफ से अभद्रता के आरोप में AAP नेता पंकज अवाना के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्कूल में बिना अनुमति वीडियो बनाने पर aap नेता के खिलाफ केस
स्कूल में घुसे AAP नेता पर केस |

नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के सेक्टर-51 स्थित कंपोजिट स्कूल में बिना अनुमति प्रवेश कर वीडियो बनाने के मामले में AAP नेता पंकज अवाना के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को पंकज अवाना स्कूल परिसर में पहुंचे और वहां गंदे शौचालय, गंदगी समेत अन्य खामियों को लेकर वीडियो बनाने लगे।

इस दौरान स्कूल में तैनात अध्यापक सत्यवीर यादव ने शिक्षण कार्य प्रभावित होने की बात कही और वीडियो बनाने पर आपत्ति जताई। आरोप है कि स्टाफ ने जब वीडियो बनाने से मना किया तो पंकज अवाना ने चिल्लाते हुए अभद्रता शुरू कर दी।

इसके बाद स्कूल स्टाफ की ओर से सेक्टर-49 थाने में पंकज अवाना के खिलाफ शिकायत दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें