Tuesday, July 21, 2026 09:47:51 PM

नोएडा चायवाला बच्चों को बांधने पर गिरफ्तार
कोल्डड्रिंक लेकर भागे दो बच्चों को बांधने वाला चायवाला गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई

नोएडा के सेक्टर-40 में कोल्डड्रिंक लेकर भागे दो बच्चों को रस्सी से बांधने वाले चायवाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया।

कोल्डड्रिंक लेकर भागे दो बच्चों को बांधने वाला चायवाला गिरफ्तार वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई
नोएडा चायवाला बच्चों को बांधने पर गिरफ्तार |

नोएडा। सेक्टर-40 स्थित एक चाय की दुकान पर दो बच्चों को रस्सी से बांधकर बैठाने के मामले में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, नोएडा के अगाहपुर गांव में एक फैक्ट्री कर्मी महिला अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनके आठ वर्षीय बेटे के साथ गर्मियों की छुट्टियों में उनकी बहन का बेटा भी घर आया हुआ था। रविवार को दोनों बच्चे बिना बताए घर से घूमने निकल गए थे।

दोपहर करीब एक बजे दोनों बच्चे सेक्टर-40 स्थित गुडविल अस्पताल के पास एक टी-स्टॉल पर पहुंचे। गर्मी अधिक होने के कारण उन्होंने दुकान पर रखे फ्रिज से बिना दुकानदार से पूछे एक कोल्डड्रिंक की बोतल निकाल ली और पैसे दिए बिना वहां से भाग गए।

इसकी जानकारी मिलने पर टी-स्टॉल संचालक सुरेश कुमार पांडे ने दोनों बच्चों का पीछा किया और कुछ दूरी पर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद वह दोनों को वापस दुकान पर ले आया और उनके हाथ रस्सी से बांध दिए।

घटना की जानकारी मिलने पर बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कोल्डड्रिंक के पैसे चुकाए, जिसके बाद दोनों बच्चों को घर ले जाया गया।

हालांकि, बुधवार रात इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच के दौरान दुकानदार तक पहुंच गई।

एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि बच्चों के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ मारपीट और बंधक बनाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें