Thursday, October 08, 2026 06:07:52 PM

नोएडा तीन माह बच्ची चोरी
कपड़े बांटने के बहाने 3 महीने की बच्ची चोरी! नोएडा पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

नोएडा के छिजारसी में कपड़े और पैसे बांटने के बहाने तीन महीने की बच्ची को चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित बरामद कर दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कपड़े बांटने के बहाने 3 महीने की बच्ची चोरी नोएडा पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
नोएडा तीन माह बच्ची चोरी |

नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा के छिजारसी में तीन महीने की बच्ची को चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद छोटे बच्चों वाले परिवारों में चिंता बढ़ गई है। आरोप है कि कपड़े और पैसे बांटने के बहाने आने वाली एक महिला ने बच्ची की मां को बातों में उलझाया और इसी दौरान उसकी बहन बच्ची को लेकर चली गई।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के पीपराझांपी गांव के रहने वाले देवीचरण अपनी पत्नी लक्ष्मी और चार बेटियों के साथ नोएडा के छिजारसी में किराये की झुग्गी में रहते हैं। देवीचरण मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाते हैं।

बताया गया है कि गाजियाबाद के कनावनी की रहने वाली मनीषा करीब छह महीने से कपड़े और पैसे बांटने के बहाने उनके यहां आती-जाती थी। सोमवार को मनीषा अपनी बहन काजल उर्फ संगीता के साथ वहां पहुंची।

आरोप है कि कपड़े बांटने के दौरान मनीषा ने लक्ष्मी को बातों में उलझाकर पड़ोस में ले गई। इसी बीच काजल तीन महीने की बच्ची को उठाकर ले गई। इसके बाद मनीषा भी रास्ते से चली गई।

जब लक्ष्मी वापस घर पहुंची तो बच्ची गायब थी। काफी तलाश के बाद परिवार ने सोमवार रात सेक्टर-63 थाने में मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनीषा, काजल और अभय कुमार को गिरफ्तार कर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, काजल और अभय मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के महथी गांव के रहने वाले हैं, जबकि मनीषा बेगूसराय के समसीपुर गांव की रहने वाली है।

आरोप है कि आरोपी बच्ची को बेचने की फिराक में थे। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान और तलाश कर रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।


सम्बन्धित सामग्री





हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें