Saturday, October 10, 2026 10:46:42 PM

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग, 9 की मौत
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्री बस में भीषण आग, 9 लोगों की मौत

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से महोबा जा रही यात्री बस में भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं।

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्री बस में भीषण आग 9 लोगों की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग, 9 की मौत |

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक यात्री बस में भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। बस दिल्ली से महोबा जा रही थी और इसमें करीब 35 यात्री सवार थे। हादसा दयानतपुर गांव के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11 बजे गौतमबुद्ध नगर के जेवर टोल के पास बस में आग लग गई। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग लगने का पता चलते ही ड्राइवर ने बस को एक्सप्रेसवे के किनारे रोक दिया।

बस में धुआं भरने से मची अफरातफरी

आग तेजी से फैलने के कारण बस के अंदर धुआं भर गया और यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कई यात्री किसी तरह बस से बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि कुछ यात्री अंदर ही फंस गए। हादसे में कई बच्चों और बुजुर्गों की मौत की भी खबर है।

बस में सवार एक यात्री के मुताबिक, वह सो रहा था तभी किसी ने उसे जगाकर बस में आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद सभी यात्री बाहर निकलने के लिए भागने लगे। बस में काफी धुआं होने के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

घायलों को नजदीकी कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुई बस राज कल्पना ट्रैवल्स की बताई जा रही है और उसका नंबर BR32 PA8647 है।

प्रारंभिक जांच में बस के फिटनेस और परमिट समेत सभी दस्तावेज वैध पाए गए हैं। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही बस में आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।

वहीं, अन्य यात्रियों के लिए वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य स्थानों के लिए रवाना किया जा रहा है।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें