Friday, November 13, 2026 02:16:39 PM

नोएडा भाजपा एमएलसी चुनाव बैठक
एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा नोएडा महानगर की महत्वपूर्ण बैठक

भाजपा नोएडा महानगर की बैठक में एमएलसी चुनाव की तैयारियों, मतदाता संपर्क और संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा हुई।

एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा नोएडा महानगर की महत्वपूर्ण बैठक
नोएडा भाजपा एमएलसी चुनाव बैठक |

नोएडा। आगामी स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद (एमएलसी) चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक महानगर अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर उपस्थित रहे।

बैठक में एमएलसी चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में अभी से गंभीरता और सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं से लगातार संपर्क करें, नए मतदाताओं को जोड़ें और पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि स्नातक और शिक्षक वर्ग समाज का जागरूक एवं प्रबुद्ध वर्ग है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठनात्मक समन्वय और मतदाता संपर्क मजबूत करने की बात कही।

महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि भाजपा नोएडा महानगर आगामी एमएलसी चुनावों को लेकर पूरी तरह तैयार है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। बैठक में क्षेत्रवार जिम्मेदारियों, मतदाता संपर्क अभियान, मतदाता सूची के सत्यापन और चुनावी रणनीति पर भी चर्चा हुई।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा मनीष शर्मा को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

बैठक में उपाध्यक्ष विनोद त्यागी, अमित त्यागी, चंदगीराम यादव, ओमवीर अवाना, संजय बाली, चुनाव संयोजक सुशील शर्मा, युद्धवीर चौहान, डिंपल आनंद, महेश अवाना, नरेश शर्मा, राजेंद्र अवाना, उमेश त्यागी, अशोक मिश्रा, राजकुमार बंसल, पंकज झा, बबलू यादव, मीनाक्षी चौहान, प्रज्ञा शर्मा, मनीष वाल्मीकि, मुक्तानंद प्रधान, भूपेश चौधरी, नीरज चौधरी, सत्यनारायण महावर, रामनिवास यादव, रामकिशन यादव, गौतम शर्मा, मनीष तिवारी, सुनीता शर्मा, अनुभूति टंडन, कल्लू सिंह, साईमा चौधरी, रोशनी सिंह, दीपक शर्मा, पीसी पंचोली, विनय गुप्ता, बच्चेलाल सिंह, विनोद पारीक, प्रवीण झा, गोपाल गौड़, राहुल सक्सेना, उत्कर्ष सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें