Friday, November 13, 2026 02:07:40 PM

नोएडा एक्सप्रेसवे बस में आग
नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग, सेक्टर-150 के पास मचा हड़कंप

सेक्टर-150 के पास नोएडा से आगरा जा रही स्लीपर बस में आग लगी, पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।

नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग सेक्टर-150 के पास मचा हड़कंप
नोएडा एक्सप्रेसवे बस में आग |

नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को सेक्टर-150 के पास एक स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश शुरू की गई।

जानकारी के मुताबिक, बस नोएडा से आगरा जा रही थी। इसी दौरान बस में आग लग गई। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

बस में कितने यात्री सवार थे और इस घटना में कोई हताहत हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

24 सितंबर को भी हुआ था बड़ा हादसा

गौरतलब है कि हाल ही में 24 सितंबर को यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास दिल्ली से महोबा जा रही एक एसी स्लीपर बस में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में 9 यात्रियों की मौत हुई थी।

बताया गया था कि बस में जलने की बदबू आने की चेतावनी को ड्राइवर और कंडक्टर ने कथित तौर पर नजरअंदाज कर दिया था।


सम्बन्धित सामग्री




हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें