Thursday, October 08, 2026 06:23:13 PM

गिझोड़ सरकारी जमीन कब्जा
नोएडा सेक्टर-53 में सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, नर्सरी बनाने का वीडियो सामने आया

सेक्टर-53 के गिझोड़ गांव में सरकारी जमीन पर कथित कब्जे और नर्सरी बनाए जाने का मामला सामने आया, अब नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई पर नजर है।

नोएडा सेक्टर-53 में सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप नर्सरी बनाने का वीडियो सामने आया
गिझोड़ सरकारी जमीन कब्जा |

नोएडा के सेक्टर-53 स्थित गिझोड़ गांव में सरकारी जमीन पर कथित कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि CNG पंप के पास मौजूद जमीन पर धीरे-धीरे कब्जा किया गया और अब वहां बड़ी नर्सरी तैयार करने का काम शुरू हो गया है।

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले इसी जमीन को लेकर एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में जमीन को बांस की बल्लियों से घेरते हुए दिखाया गया था। इसके बाद वहां गाय बांधने की बात सामने आई और अब आरोप है कि मौके पर चारदीवारी खड़ी कर दी गई है। इतना ही नहीं, जमीन पर नर्सरी तैयार करने का काम भी शुरू हो गया है।

मामले ने नोएडा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि अगर यह जमीन सरकारी या नोएडा प्राधिकरण की है, तो यहां चारदीवारी और नर्सरी बनाने की अनुमति किसने दी?

स्थानीय लोगों और मामले को उठाने वालों का आरोप है कि जमीन पर लगातार गतिविधियां बढ़ती रहीं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की तरफ से अब तक कोई स्पष्ट कार्रवाई दिखाई नहीं दी।

अब सवाल नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से है—क्या इस जमीन की मौके पर जांच की गई है? जमीन का वास्तविक मालिकाना हक क्या है? अगर यहां अवैध कब्जे की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी?

फिलहाल, लगाए गए कब्जे के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। अब देखना होगा कि नोएडा प्राधिकरण इस मामले में क्या कदम उठाता है। 


सम्बन्धित सामग्री



हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें