Saturday, September 05, 2026 01:02:46 AM

नोएडा के मामूरा में जूते की दुकान में आग
नोएडा में जूते की दुकान में देर रात लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

नोएडा के मामूरा में जूते की दुकान में देर रात आग लग गई। शॉर्ट सर्किट की आशंका है। दमकल ने समय रहते आग पर काबू पाया, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

नोएडा में जूते की दुकान में देर रात लगी आग दमकल ने समय रहते पाया काबू
नोएडा के मामूरा में जूते की दुकान में आग |

नोएडा के सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव की गली नंबर-5 में सोमवार रात एक जूते की दुकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। रात करीब पौने 11 बजे दुकान के शटर और वेंटिलेशन से धुआं निकलता देख लोगों ने दुकान मालिक और दमकल विभाग को सूचना दी।

कुछ ही देर में दुकान से तेज लपटें निकलने लगीं और आसपास धुएं का गुबार फैल गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मचारियों ने होज पाइप बिछाकर आग पर पानी की बौछार शुरू की।

चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार चौबे के मुताबिक, दुकान में गत्ते और जूते समेत काफी सामान रखा था, जिसकी वजह से आग तेजी से फैल रही थी। दमकल टीम ने करीब आधे घंटे की कार्रवाई के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई और न ही कोई व्यक्ति दुकान के अंदर फंसा था। हालांकि, दुकान में रखा काफी सामान जलकर खराब हो गया।

फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 में ऐस सिटी के पास द फिटनेस जिम में भीषण आग लगी थी। वहां दमकल कर्मियों ने दूसरी मंजिल से धुएं के बीच फंसे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला था।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें