Saturday, September 05, 2026 05:21:58 PM

नोएडा 19 साल की युवती की हत्या PG में शव मिला
नोएडा में 19 साल की युवती की हत्या, PG के कमरे में शव छिपाकर फरार हुआ आरोपी

नोएडा में 19 साल की युवती की हत्या का मामला सामने आया है। PG के कमरे से शव मिलने के बाद पुलिस आरोपी रमन की तलाश कर रही है।

नोएडा में 19 साल की युवती की हत्या pg के कमरे में शव छिपाकर फरार हुआ आरोपी
नोएडा में 19 साल की युवती की हत्या, PG के कमरे में शव छिपाकर फरार हुआ आरोपी |

सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव में 19 साल की युवती की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि B.Tech कर चुके रमन ने युवती की हत्या के बाद उसके शव को अपने PG के कमरे में छिपा दिया और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। दो दिन बाद कमरे से बदबू आने पर मामले का खुलासा हुआ।

मृतका की पहचान महक अहमद (19) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से असम के डिब्रूगढ़ की रहने वाली थी। महक करीब तीन सप्ताह पहले अपने परिवार को बिना बताए नोएडा आई थी और अपनी सहेली संजना के साथ PG में रहकर कॉल सेंटर में काम करती थी।

बताया गया कि 8 अगस्त की रात महक और रमन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उस समय संजना दो दिन के लिए बाहर गई हुई थी। इसके बाद 10 अगस्त को जब संजना वापस लौटी तो महक कमरे में नहीं मिली। उसका मोबाइल भी बंद था।

इसी बीच PG में रहने वाले लोगों को रमन के कमरे से तेज बदबू आने लगी। कमरे पर बाहर से ताला लगा था और रमन भी वहां मौजूद नहीं था। मकान मालिक सार्थक बंसल ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का ताला खुलवाया तो अंदर महक का शव लहूलुहान हालत में मिला। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान थे और धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका है।

फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। महक का मोबाइल भी जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस कॉल डिटेल, चैट और अन्य गतिविधियों की जांच कर रही है।

एडीसीपी मनीषा सिंह के मुताबिक, हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस आरोपी रमन की तलाश कर रही है और 8 अगस्त की कहासुनी समेत पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से भी कई अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें