Sunday, August 16, 2026 10:07:08 AM

दिल्ली-एनसीआर बारिश से जनजीवन प्रभावित
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का कहर: नोएडा में मेट्रो पिलर के पास डिवाइडर गिरा, कई इलाकों में जलभराव

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश से नोएडा में डिवाइडर गिरा, एक व्यक्ति घायल हुआ। कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का कहर नोएडा में मेट्रो पिलर के पास डिवाइडर गिरा कई इलाकों में जलभराव
दिल्ली-एनसीआर बारिश से जनजीवन प्रभावित |

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत तो दी, लेकिन कई जगह परेशानी भी बढ़ा दी। नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास मेट्रो पिलर के नीचे बना डिवाइडर अचानक ढह गया। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डिवाइडर गिरने के बाद इलाके में लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को संभाला। एसीपी और संबंधित थाना प्रभारी (SHO) भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और डिवाइडर गिरने के कारणों तथा हुए नुकसान का आकलन शुरू किया।

मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई। इससे पहले सोमवार दोपहर और रात में भी कई जगह बारिश और बूंदाबांदी हुई थी। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस से राहत मिली। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में अच्छी बारिश दर्ज की गई। वहीं दिल्ली के सदर बाजार समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया।

भारी बारिश के कारण दिल्ली के जनपथ रोड, शंकर विहार और अन्य निचले इलाके पानी में डूब गए। इसका असर राष्ट्रीय राजमार्ग-8 (NH-8) पर भी पड़ा, जहां लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

उधर, ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 में भी बारिश के बाद फिर जलभराव हो गया। सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया और कई उद्योगों के अंदर भी पानी पहुंच गया। इससे यातायात प्रभावित हुआ और कई वाहन पानी में खराब हो गए। उद्यमियों का कहना है कि पानी निकासी के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर नाला बनाया गया था। 9 जुलाई की बारिश के बाद नालियों की सफाई भी कराई गई, लेकिन इसके बावजूद हालात में कोई खास सुधार नहीं हुआ। जलभराव के कारण कई उद्यमी और कर्मचारी अपने उद्योगों से बाहर नहीं निकल सके। ग्रेटर नोएडा के अन्य इलाकों में भी लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें