नोएडा में नई मारुति ब्रेजा की लॉन्चिंग |
नोएडा में नई मारुति ब्रेजा की लॉन्चिंग समारोह का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। इस खास मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भाटी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में नई ब्रेजा का शुभारंभ किया गया, जहां मौजूद लोगों ने नई कार की खूब सराहना की। अशोक भाटी ने लॉन्चिंग के अवसर पर टीम को बधाई दी और नई मारुति ब्रेजा की शानदार सफलता तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्राहक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नई ब्रेजा के फीचर्स और आधुनिक डिजाइन की जानकारी भी दी गई। लॉन्चिंग समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और उपस्थित लोगों ने नई कार के प्रति अपनी रुचि दिखाई।