इलाहबास जनता की समस्याएं |
सेक्टर-86 स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में स्थानीय लोगों के बीच Public Opinion किया गया। इस दौरान लोगों से सीधे बातचीत कर इलाके की रोजमर्रा की समस्याओं को समझने की कोशिश की गई। बातचीत में लोगों ने पानी की निकासी, सड़क, बिजली, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी परेशानियां सामने रखीं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी की निकासी इलाके की प्रमुख समस्याओं में शामिल है। उनका कहना है कि कई स्थानों पर पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से परेशानी होती है। बारिश के समय समस्या और बढ़ जाती है। पानी जमा होने से लोगों के आने-जाने में दिक्कत होती है और आसपास गंदगी बढ़ने का खतरा भी रहता है।
लोगों ने सड़कों और रास्तों की स्थिति को लेकर भी अपनी बात रखी। स्थानीय निवासियों के अनुसार कुछ स्थानों पर सड़कों में सुधार की जरूरत है। उनका कहना है कि बेहतर सड़कें बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों के लिए जरूरी हैं।
इसके साथ ही बिजली की व्यवस्था और सफाई से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी लोगों ने अपनी परेशानी बताई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके के विकास के लिए सड़क के साथ-साथ पानी की निकासी, बिजली, सफाई और अन्य जरूरी सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
Public Opinion के दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखीं। इस बातचीत का उद्देश्य किसी एक पक्ष की बात रखना नहीं, बल्कि सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं और उनकी आवाज को सामने लाना था।
अब लोगों की इन समस्याओं का स्थायी समाधान कब होता है और संबंधित विभाग इस दिशा में क्या कदम उठाते हैं, यह देखने वाली बात होगी।