लाला जगत नारायण पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर |
अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पंजाब केसरी पत्र समूह (जालंधर ग्रुप) की ओर से बुधवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
नोएडा के संयुक्त जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में समाजसेवी, किसान और कारोबारी संगठनों से जुड़े लोगों के साथ-साथ नोएडा के लोगों और पुलिसकर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुलिसकर्मियों ने रक्तदान कर लाला जगत नारायण जी को श्रद्धांजलि दी।
नोएडा में रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा और नोएडा जोन के सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस मौके पर नोएडा मीडिया क्लब के महासचिव जेपी सिंह, उप्र युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर, कोऑर्डिनेटर गाजियाबाद सत्येंद्र शर्मा, उप्र कमेटी सदस्य यतेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक मोर्चा लियाकत चौधरी, ग्राम विकास संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, संयोजक डीपी चौहान, प्रिंस चौहान, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के रोजगार सह प्रमुख मेरठ प्रांत अजय यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा श्री आनंदम धाम पीठ वृंदावन मथुरा अरुण यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता अमित यादव, महेश यादव, सर्फाबाद युवा टीम अध्यक्ष सोनू यादव, एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के जिला प्रमुख हरवीर यादव, कालू यादव, मीडिया कर्मी अमित चौधरी, निशांत शर्मा, देव गुर्जर और कारोबारी राहुल मेहरा मौजूद रहे। इन लोगों ने शिविर में रक्तदान भी किया।
वहीं, थाना सेक्टर-39 प्रभारी डीपी शुक्ल, चौकी प्रभारी सेक्टर-18 नवीन तोमर, नोएडा जोन के पूर्व सर्विलांस प्रभारी शरदकांत शर्मा और एयरपोर्ट थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा समेत कई पुलिसकर्मियों ने भी रक्तदान किया।
नवोदय टाइम्स की ओर से रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र के साथ लाला जगत नारायण जी के चित्र वाला मेडल भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि रक्तदान से चार लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है।
रक्तदान शिविर के आयोजन में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एचएन लवानिया, मेडिकल ऑफिसर डॉ. बिंदु श्रीवास्तव, चीफ फार्मासिस्ट मनोज कुमार सिंह, लैब टेक्नीशियन संजय, निधि सिंह, अरुण कुमार, डी.ई.ओ. हेमलता और काउंसलर श्वेता मौजूद रहीं।