Friday, August 14, 2026 09:20:10 AM

ग्रेटर नोएडा स्पा सेंटर रेड, 43 लोग हिरासत में
ग्रेटर नोएडा में स्पा सेंटरों पर बड़ा एक्शन, 4 सेंटरों पर छापेमारी के बाद 43 लोग हिरासत में

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 क्षेत्र में पुलिस और एएचटीयू टीम ने चार स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की। करीब 28 महिलाओं और 15 पुरुषों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है।

ग्रेटर नोएडा में स्पा सेंटरों पर बड़ा एक्शन 4 सेंटरों पर छापेमारी के बाद 43 लोग हिरासत में
ग्रेटर नोएडा स्पा सेंटर रेड, 43 लोग हिरासत में |

बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के साइट-4 में शनिवार शाम पुलिस और एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) की संयुक्त टीम ने चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई एक समाजसेवी संस्था की शिकायत के आधार पर की गई।

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान करीब 28 महिलाओं और 15 पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। सभी को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसीपी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 5 बजे एसीपी प्रशाली गंगवार के नेतृत्व में एएचटीयू टीम पुलिस बल के साथ साइट-4 स्थित एक बिल्डिंग में पहुंची। इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कई स्पा सेंटर संचालित हो रहे थे।

पुलिस टीम को देखकर स्पा सेंटरों के आसपास मौजूद कुछ लोग वहां से हटते नजर आए। इसके बाद टीम ने स्पा सेंटर संचालकों से पूछताछ की और जरूरी दस्तावेजों की जांच की।

मसाज की आड़ में गलत गतिविधियों की शिकायत

पुलिस को शिकायत मिली थी कि कुछ स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सेंटरों से कुछ संदिग्ध सामान भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए पुरुषों में कुछ ग्राहक बताए जा रहे हैं, जबकि कुछ लोग स्पा सेंटरों में काम करने वाले बताए जा रहे हैं।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें