Thursday, October 08, 2026 07:06:40 PM

किसान अधिकार यात्रा जेवर 2 अक्टूबर
2 अक्टूबर से कांग्रेस की किसान अधिकार यात्रा, 7 अक्टूबर को जेवर में समापन

कांग्रेस 2 अक्टूबर से किसान अधिकार यात्रा शुरू करेगी, जिसका समापन 7 अक्टूबर को जेवर में होगा। यात्रा में किसानों से जुड़े प्रमुख मुद्दे उठाए जाएंगे।

2 अक्टूबर से कांग्रेस की किसान अधिकार यात्रा 7 अक्टूबर को जेवर में समापन
किसान अधिकार यात्रा जेवर 2 अक्टूबर |

पश्चिमी उत्तर प्रदेश। महात्मा गांधी की जयंती यानी 2 अक्टूबर से कांग्रेस किसान अधिकार यात्रा शुरू करने जा रही है। यात्रा के जरिए फसल बीमा, खाद, खराब बीज और किसानों से जुड़े दूसरे मुद्दों को उठाया जाएगा। यात्रा का समापन 7 अक्टूबर को गौतमबुद्ध नगर के जेवर में होगा।

यात्रा का रोडमैप पूर्व कैबिनेट मंत्री राज बहादुर ने तैयार किया है। कांग्रेस के मुताबिक, प्रदेश प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सह प्रभारी सचिव संजीव आर्या और अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से यात्रा की शुरुआत करेंगे।

यात्रा 3 अक्टूबर को शामली के थानाभवन, 4 अक्टूबर को बागपत के छपरौली, 5 अक्टूबर को मेरठ की सिवाल खास और मेरठ दक्षिण, 6 अक्टूबर को गाजियाबाद के लोनी पहुंचेगी। इसके बाद 7 अक्टूबर को जेवर में यात्रा का समापन होगा।

लगभग 150 किलोमीटर की इस यात्रा में अलग-अलग जिलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। लोनी में खलील नंबरदार, सुशील शर्मा और मोहम्मद शोएब को यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के अनुसार, यात्रा के दौरान जेन-जी के साथ बुजुर्गों, महिलाओं और युवतियों को भी जोड़कर प्रदेश के प्रमुख मुद्दों पर उनकी आवाज उठाई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर में करीब 5 हजार लोगों की जनसभा की तैयारी है।

यात्रा को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने 500 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है। वर्ष 2011 में राहुल गांधी भी जेवर से किसान यात्रा शुरू कर चुके हैं। ऐसे में 15 साल बाद दोबारा जेवर में किसान अधिकार यात्रा के समापन की योजना बनाई गई है।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें