डीएनडी पर जेपी नड्डा स्वागत |
भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर की ओर से ग्रेटर नोएडा जाते समय डीएनडी पर केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, जिला अध्यक्ष महेश चौहान और जिला महामंत्री अमित त्यागी ने जे.पी. नड्डा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने पूरे उत्साह के साथ केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।
जे.पी. नड्डा ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उनके नोएडा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ उनका स्वागत किया।
हजारों कार्यकर्ता रहे मौजूद
स्वागत कार्यक्रम में राकेश शर्मा, चंदगीराम यादव, ओमबीर अवाना, संजय बाली, विनोद शर्मा, डिंपल आनंद, उमेश त्यागी, अशोक मिश्रा, प्रमोद बहल, बबलू यादव, पंकज झा, मनीष वाल्मीकि, मीनाक्षी चौहान, रामनिवास यादव, करतार चौहान, रामकिशन यादव, नीरज चौधरी, प्रदीप चौहान, शशिधर उपाध्याय, सत्यनारायण महावर, मनोज चौहान, विपुल शर्मा, मुक्तानंद शर्मा, हाशिम मलिक, रिंकू तंवर, विपिन चौधरी, रुचि चौहान, दीपक शर्मा, राजीव उपाध्याय, कालू पंडित, प्रवीण चौहान, अतुल त्यागी, रवि वाल्मीकि, रेनू बाला, दुर्गेश तंवर, उत्कर्ष सिन्हा, दीपाली दीक्षित, उषा थापा, उषा किशोर, गौरव मेहरा, अनिमेष सिंह, ममता सिंह, गुड़िया, साईमा चौधरी, रोशनी सिंह और किरण सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा का स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। साथ ही उनके नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत करने और संगठन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।