Sunday, August 16, 2026 09:23:47 AM

जेवर टोल पर भाजपा नेता और कर्मियों में विवाद
यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल पर भाजपा नेता और कर्मचारियों में विवाद, पुलिस से कार्रवाई की मांग

यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष और टोल कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। भाजपा नेता ने अभद्रता और आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल पर भाजपा नेता और कर्मचारियों में विवाद पुलिस से कार्रवाई की मांग
जेवर टोल पर भाजपा नेता और कर्मियों में विवाद |

यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर मंगलवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और टोल कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि टोल टैक्स को लेकर शुरू हुई कहासुनी बाद में बढ़ गई। भाजपा नेता ने टोल कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार और मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और जेवर के डुढ़ेरा गांव निवासी अनुराग शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार को किसी कार्य से ग्रेटर नोएडा गए थे। काम पूरा करने के बाद जब वह वापस जेवर लौट रहे थे, तभी जेवर टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों के साथ उनका विवाद हो गया।

अनुराग शर्मा का आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता की और मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री के खिलाफ भी अनुचित टिप्पणी की। इसके बाद उन्होंने जेवर थाने में तीन टोल कर्मचारियों के खिलाफ नामजद शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने और उचित कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, जेवर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें