लोकसभा निदेशक की आत्महत्या |
सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 सोसायटी में रहने वाले लोकसभा में निदेशक पद पर तैनात 40 वर्षीय गौरव गौतम रविवार शाम अपने फ्लैट में मृत पाए गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी। मौके से एक 15 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, घटना के समय गौरव गौत';'म घर पर अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं। रविवार शाम करीब 6:30 बजे जब उनकी पत्नी फ्लैट लौटीं तो दरवाजा बंद मिला। कई बार फोन करने और आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने सोसायटी के गार्ड की मदद से दरवाजा खुलवाया।
अंदर पहुंचने पर गौरव मृत अवस्था में मिले। उन्हें तुरंत पास के यथार्थ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया।
पुलिस को फ्लैट से मिले 15 पेज के सुसाइड नोट में गौरव गौतम ने अपनी मृत्यु के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है। नोट में आर्थिक कठिनाइयों और लगभग 70 लाख रुपये के कर्ज का भी उल्लेख है। पुलिस इस नोट सहित अन्य सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
परिजनों के अनुसार, उन्हें आर्थिक परेशानियों की जानकारी नहीं थी और इस संबंध में गौरव ने कभी किसी से चर्चा नहीं की थी।
एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि मामले में अब तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस आगे की जांच में जुटी है।