Saturday, September 05, 2026 01:29:31 AM

सावन के आखिरी सोमवार पर शिव मंदिरों में भीड़
सावन के आखिरी सोमवार को शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सावन के आखिरी सोमवार को ग्रेटर नोएडा और आसपास के शिव मंदिरों में सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने जलाभिषेक किया और हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे।

सावन के आखिरी सोमवार को शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
सावन के आखिरी सोमवार पर शिव मंदिरों में भीड़ |

सावन के आखिरी सोमवार को ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह करीब 4 बजे से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सूरजपुर, दादरी, बिसरख, तिलपता और रबूपुरा के ननकेश्वर शिव मंदिर में हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे।

श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, दूध, दही और गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक किया और अपनी मनोकामनाओं के लिए प्रार्थना की। मंदिरों में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

मंदिरों में भंडारे की व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर समितियों की ओर से भंडारे और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

पंडितों के अनुसार, सावन का सोमवार विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और भगवान शिव का जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें