Wednesday, July 22, 2026 03:44:40 AM

पैरामाउंट सोसाइटी में युवक की मौत
पैरामाउंट सोसाइटी की 21वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टे सोसाइटी में 21वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत हो गई। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है और मामले की जांच जारी है।

पैरामाउंट सोसाइटी की 21वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका
पैरामाउंट सोसाइटी में युवक की मौत |

ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टे सोसाइटी में एक युवक की 21वीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की 130 मीटर रोड स्थित हाईराइज सोसाइटी की है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

पुलिस के अनुसार, देवरिया निवासी वेदांत शाही ने सोसाइटी में अमित राज सिंह का स्टूडियो अपार्टमेंट किराए पर लिया था। बुधवार दोपहर करीब 3:39 बजे वह अपार्टमेंट में पहुंचा और करीब 3:50 बजे 21वीं मंजिल से नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान सामने आया कि युवक ने एड्रेस प्रूफ के तौर पर अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड दिया था। घटना के समय वह ऑफिस ड्रेस में था।

पुलिस को आशंका है कि युवक कई इंटरव्यू देने के बाद आया था और सफलता नहीं मिलने के कारण उसने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट या अन्य जानकारी नहीं मिली है।

युवक के मोबाइल फोन में लॉक लगा हुआ है, जिसके चलते पुलिस अभी तक उसके परिजनों से संपर्क नहीं कर पाई है। पुलिस ने फोन की सीडीआर निकलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मामले की आगे जांच की जा सके।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें