Sunday, August 16, 2026 10:08:41 AM

विद्यालय को प्रिंटर भेंट
कंपोजिट विद्यालय पर्थला खंजरपुर को मिला प्रिंटर, कंपनी ने बढ़ाया शिक्षा में सहयोग

कंसोर्टियम गिफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने कंपोजिट विद्यालय पर्थला खंजरपुर को प्रिंटर भेंट किया। स्कूल प्रशासन ने इसे शिक्षा और प्रशासनिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण सहयोग बताया।

कंपोजिट विद्यालय पर्थला खंजरपुर को मिला प्रिंटर कंपनी ने बढ़ाया शिक्षा में सहयोग
विद्यालय को प्रिंटर भेंट |

30 जुलाई 2026 को कंसोर्टियम गिफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कंपोजिट विद्यालय पर्थला खंजरपुर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कंपनी ने विद्यालय को एक प्रिंटर भेंट किया। यह प्रिंटर विद्यालय की सहायक अध्यापक अर्चना पांडेय के विशेष प्रयासों से उपलब्ध कराया गया, जिससे स्कूल के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजुलता ने कंसोर्टियम गिफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के इस सराहनीय सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह का सहयोग विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर कंपनी की ओर से चीफ पीपल ऑफिसर विक्रांत कौशल और वरिष्ठ कार्यकारी गुलशन कुमार उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय की ओर से अशोक यादव, रश्मि सील, अनुपमा, प्रगति रानी, नीरू यादव, प्रतिभा सिंह, रितु शर्मा, सतवीर यादव, अर्चना पांडेय सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और स्टाफ सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए।

कंपनी ने बताया कि कंसोर्टियम गिफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड बच्चों के बेहतर भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। गौरव भगत के नेतृत्व में वर्ष 1999 में स्थापित कंपनी का मानना है कि शिक्षा की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज की हर जिम्मेदार संस्था की भी है।

कार्यक्रम के दौरान विक्रांत कौशल ने कहा कि कंपनी शिक्षा और समाज के विकास के लिए ऐसे जनहितकारी कार्य लगातार करती रहेगी, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें।


सम्बन्धित सामग्री


हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें