Thursday, October 08, 2026 06:49:16 PM

स्वास्थ्य कैंप नोएडा
नंगला चरण दास में लगा निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप, विधायक पंकज सिंह ने किया उद्घाटन

नंगला चरण दास में फेलिक्स हॉस्पिटल ने निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप लगाया। विधायक पंकज सिंह ने उद्घाटन किया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया। पौधारोपण भी किया गया।

नंगला चरण दास में लगा निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप विधायक पंकज सिंह ने किया उद्घाटन
स्वास्थ्य कैंप नोएडा |

नंगला चरण दास स्थित जूनियर हाईस्कूल में रविवार को फेलिक्स हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप लगाया गया। शिविर का उद्घाटन नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया। कैंप में क्षेत्र के लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श की सुविधा दी गई।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने विधायक पंकज सिंह का स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना जरूरी है। ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को छोटी स्वास्थ्य समस्या के लिए भी अस्पताल जाना पड़ता है। ऐसे में उनके क्षेत्र में ही स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह मिलना काफी उपयोगी है।

पंकज सिंह ने कहा कि बीमारी का इलाज कराने से ज्यादा जरूरी है कि उसकी पहचान समय रहते हो जाए। इसके लिए नियमित स्वास्थ्य जांच और डॉक्टरों से सलाह लेना जरूरी है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतने और समय-समय पर जांच कराने की अपील की।

फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि कैंप का उद्देश्य लोगों को उनके क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच से कई गंभीर बीमारियों की पहचान शुरुआती स्तर पर ही की जा सकती है।

शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की और जरूरी चिकित्सकीय सलाह दी। लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित जांच कराने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर डॉक्टर से संपर्क करने के लिए भी जागरूक किया गया।

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण भी किया गया। विधायक पंकज सिंह ने पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

फेलिक्स हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. रश्मि गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ और स्वच्छ जीवन के लिए पर्यावरण की सुरक्षा जरूरी है। पेड़-पौधे ऑक्सीजन देने के साथ वायु प्रदूषण कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पानी की बर्बादी रोकना, प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करना और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालना सभी की जिम्मेदारी है। वाहनों का कम इस्तेमाल कर पैदल चलना या सार्वजनिक परिवहन अपनाना भी पर्यावरण संरक्षण में मदद कर सकता है।

फेलिक्स हॉस्पिटल की ओर से बताया गया कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए आगे भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।


सम्बन्धित सामग्री




हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें