Saturday, September 05, 2026 01:31:00 AM

जेवर में BSP ने सतवीर नागर को उतारा
जेवर में आकाश आनंद के तीखे तेवर, सतवीर नागर BSP से विधानसभा प्रत्याशी घोषित

जेवर में BSP की जनसभा में आकाश आनंद ने सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए जेवर सीट से सतवीर नागर को प्रत्याशी घोषित किया।

जेवर में आकाश आनंद के तीखे तेवर सतवीर नागर bsp से विधानसभा प्रत्याशी घोषित
जेवर में BSP ने सतवीर नागर को उतारा |

जेवर में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (BSP) की बड़ी जनसभा हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने कई मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा और पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाने की बात कही।

आकाश आनंद ने बसपा संस्थापक कांशीराम और पार्टी प्रमुख मायावती के मिशन का जिक्र करते हुए कहा कि वह मायावती से प्रभावित होकर बसपा से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए आखिरी सांस तक काम करते रहेंगे।

सतवीर नागर को जेवर से टिकट

रैली के दौरान बसपा ने जेवर विधानसभा सीट से सतवीर नागर को अपना प्रत्याशी घोषित किया। दनकौर के किसान आदर्श इंटर कॉलेज में सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई इस सभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

सभा के लिए बड़े आकार का पंडाल लगाया गया था। रैली में दिखाई दी भीड़ को बसपा की चुनावी तैयारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी का अपना कोर वोट बैंक माना जाता है और अब बसपा मिशन 2027 को लेकर पूरी ताकत से मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।

मिशन 2027 की तैयारी तेज

जेवर से सतवीर नागर के नाम की घोषणा के बाद अब माना जा रहा है कि बसपा जल्द ही दादरी और नोएडा विधानसभा सीटों के लिए भी अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती है।

2019 में लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं सतवीर नागर

सतवीर नागर इससे पहले 2019 का लोकसभा चुनाव बसपा के टिकट पर लड़ चुके हैं। उस चुनाव में उन्होंने अन्य दलों को कड़ी टक्कर दी थी और उन्हें 5 लाख से ज्यादा वोट मिले थे।

जेवर में प्रत्याशी की घोषणा के साथ बसपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों का संकेत दे दिया है।


सम्बन्धित सामग्री




हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें