Friday, November 13, 2026 07:11:52 PM

नोएडा महेश चौहान से मिले अनंत ओझा
नोएडा में जिलाध्यक्ष महेश चौहान से मिले भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी अनंत ओझा, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी अनंत ओझा ने नोएडा में महेश चौहान से संगठनात्मक चर्चा की और सत्यवती मिश्र के निधन पर शोक जताया।

नोएडा में जिलाध्यक्ष महेश चौहान से मिले भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी अनंत ओझा संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
नोएडा महेश चौहान से मिले अनंत ओझा |

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश सह-प्रभारी अनंत ओझा ने नोएडा में जिला अध्यक्ष महेश चौहान के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान पार्टी के संगठनात्मक विषयों, आगामी गतिविधियों और भावी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान नोएडा के जिला अध्यक्ष महेश चौहान और जिला महामंत्री अमित त्यागी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अनंत ओझा का स्वागत किया। इसके बाद संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई और सह-प्रभारी का मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कलराज मिश्र के आवास पर भी पहुंचे अनंत ओझा

इसके बाद अनंत ओझा उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता कलराज मिश्र के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीमती सत्यवती मिश्र के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर अभिषेक शर्मा, जिला महामंत्री अमित त्यागी, चंदगीराम यादव, ओमवीर अवाना, अशोक मिश्रा और अरुण चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें