Saturday, July 18, 2026 01:35:33 AM

अखिलेश यादव ने संत शंकराचार्य से मुलाकात की
अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात, सनातन और राम मंदिर मुद्दे पर हुई चर्चा

अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात कर सनातन, राम मंदिर और गौ संरक्षण जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात सनातन और राम मंदिर मुद्दे पर हुई चर्चा
अखिलेश यादव ने संत शंकराचार्य से मुलाकात की |

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों के बीच सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुलाकात की तस्वीरें अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने पूज्य शंकराचार्य जी के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किए। साथ ही सनातन पर आए संकट को दूर करने और अधर्मियों के चंगुल से धर्म को मुक्त कराने को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में अखिलेश यादव अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा और दान की कथित चोरी के मुद्दे को लगातार उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना की जानकारी पूरी दुनिया में फैल चुकी है और इससे देश-विदेश में रहने वाले सनातनी आहत हैं। उनका कहना है कि जिन्होंने मंदिर में दान दिया था, वे भी इस मामले से दुखी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना के कारण सनातन समाज में नाराजगी है और देश की छवि भी प्रभावित हुई है।

वहीं, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ संरक्षण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गौमाता के साथ अन्याय हो रहा है और वे भूख-प्यास से मर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गौसंवर्धन की बात करने वाली सरकारें इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित कराने और उसके संरक्षण के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है।

शंकराचार्य ने राम मंदिर से जुड़े विषय पर भी अपनी राय रखते हुए कहा कि वहां रामभक्तों की भूमिका सुनिश्चित की जानी चाहिए।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें