राम मंदिर के पहले CEO बने जितेंद्र मिश्रा |
अयोध्या स्थित राम मंदिर ट्रस्ट का CEO बनने के बाद रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का पहला रिएक्शन सामने आया है।
जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि इतने उम्मीदवारों में से उनका चयन होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने इसे भगवान राम का आशीर्वाद भी बताया।
उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना में 43 साल तक देश की सेवा करने के बाद अब उन्हें श्रीराम मंदिर और राम भक्तों की सेवा करने का मौका मिला है। इसके लिए उन्होंने चयन समिति, राम मंदिर समिति, श्रीराम मंदिर ट्रस्ट और भगवान राम का आभार जताया।
चयन प्रक्रिया पर जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि इसकी पूरी जानकारी चयन समिति ही दे सकती है। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया और उसकी टाइमलाइन के बारे में जानकारी इंटरनेट और मीडिया के जरिए सामने आती रही है।
जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि अब वह बीते समय की बजाय आगे के काम पर ध्यान देना चाहते हैं। उन्होंने भगवान राम से प्रार्थना की कि उन्हें इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभाने की शक्ति मिले।
उन्होंने कहा कि पहले CEO के तौर पर वह अपनी टीम के साथ राम मंदिर के लिए बेहतर से बेहतर काम करने की कोशिश करेंगे।
बता दें कि रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने कारगिल युद्ध और ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाई है।