Saturday, September 05, 2026 05:14:58 PM

प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, बोलीं- संसद में जवाब देने से बच रही सरकार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार संसद में जवाब देने से बच रही है।

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला बोलीं- संसद में जवाब देने से बच रही सरकार
प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला |

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संसद में राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले से जुड़े सवालों का जवाब देने से इनकार कर रही है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार इस मामले को राज्य का विषय बताकर जिम्मेदारी से बच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने राम मंदिर को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी।

‘सरकार जनता के प्रति जिम्मेदारी महसूस नहीं करती’

संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि यह दिखाता है कि सरकार जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रही है। उन्होंने कहा कि संसद वह जगह है, जहां सरकार को सवालों के जवाब देने होते हैं और अपनी बात रखनी होती है।

प्रियंका गांधी ने प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देशभर में युवाओं ने प्रदर्शन किया, जिसके दौरान उन पर लाठीचार्ज किया गया, आंसू गैस के गोले छोड़े गए और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में प्रदर्शनकारियों पर एके-47 का इस्तेमाल किया गया। प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया कि सरकार इस पूरे मामले पर जवाब क्यों नहीं दे रही है और यह बताने को तैयार क्यों नहीं है कि कार्रवाई कैसे हुई और इसका आदेश किसने दिया।

प्रियंका गांधी ने ये बातें संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।


सम्बन्धित सामग्री


हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें