Tuesday, July 08, 2025 09:46:37 PM

ग्रेनर नोएडा में वृक्षारोपण अभियान
नितिन गडकरी ने ग्रेटर नोएडा में 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान का उद्घाटन किया

एक पेड़ मां के नाम 2.0 वृक्षारोपण अभियान में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कहा - विकास हो पर्यावरण और नैतिकता के साथ संतुलित

नितिन गडकरी ने ग्रेटर नोएडा में एक पेड़ मां के नाम 20 अभियान का उद्घाटन किया
कार्यक्रम को संबोधित करते नितिन गडकरी | पाठकराज
पाठकराज

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ वृक्षारोपण अभियान का उद्घाटन मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने देश में हरित अर्थव्यवस्था और टिकाऊ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में 40 प्रतिशत प्रदूषण का स्रोत परिवहन व्यवस्था है। इसे कम करने के लिए सरकार ग्रीन हाइड्रोजन, बायो-फ्यूल, एथनॉल और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है। भारत, ऑटोमोबाइल निर्माण में दुनिया में तीसरे स्थान पर है और यह क्षेत्र सरकार को सबसे अधिक राजस्व देने वालों में शामिल है। सरकार का लक्ष्य है कि "देश का किसान अन्नदाता के साथ-साथ ईंधनदाता भी बने।" इसके तहत जैविक और हरित ईंधन उत्पादन पर जोर दिया जा रहा है। दिल्ली के कूड़े के पहाड़ पर जमा कचरे का उपयोग सड़क निर्माण में किया जा रहा है, जो कचरा प्रबंधन और स्वच्छता की दिशा में बड़ा कदम है।

 

वृक्षारोपण व पर्यावरणीय प्रयास

उन्होंने बताया किअब तक राष्ट्रीय राजमार्गों पर 4.78 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं और 70,000 से अधिक पेड़ों का ट्रांसप्लांटेशन किया गया है। वर्ष 2024–25 में 60 लाख पौधों का लक्ष्य निर्धारित था, जिसमें 67 लाख पौधे लगाकर 112% उपलब्धि हासिल की गई। दिल्ली-एनसीआर में मियावाकी तकनीक से 53 एकड़ में 4 लाख पौधे लगाए गए हैं।

नितिन गडकरी ने बताया कि यह अभियान केवल एक पर्यावरणीय प्रयास नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक, नैतिक आंदोलन है जो मां के प्रेम और प्रकृति की ममता को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान धरती मां के प्रति आभार प्रकट करने का पवित्र माध्यम है और इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें