Saturday, September 05, 2026 02:13:40 AM

केजरीवाल का E20 पेट्रोल के खिलाफ गोवा में टाउनहॉल
E20 पेट्रोल के खिलाफ केजरीवाल का गोवा में टाउनहॉल, बोले- जनता की आवाज दूर तक जाएगी

अरविंद केजरीवाल मंगलवार को गोवा में E20 पेट्रोल के खिलाफ दूसरा टाउनहॉल करेंगे। उन्होंने E20 से वाहनों को नुकसान, कम माइलेज और बढ़ती चीनी कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।

e20 पेट्रोल के खिलाफ केजरीवाल का गोवा में टाउनहॉल बोले- जनता की आवाज दूर तक जाएगी
केजरीवाल का E20 पेट्रोल के खिलाफ गोवा में टाउनहॉल |

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को गोवा में E20 पेट्रोल के खिलाफ दूसरा टाउनहॉल करेंगे। यह कार्यक्रम मीरामार के विवांता बैंक्वेट हॉल में दोपहर 3 बजे होगा। इसमें E20 से प्रभावित लोगों के बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है। लोग अपने अनुभव साझा करेंगे और E20 पेट्रोल के खिलाफ अपनी आवाज उठाएंगे।

केजरीवाल ने सोमवार को गोवा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर E20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि E20 पेट्रोल की वजह से लोगों की गाड़ियों के इंजन और फ्यूल सिस्टम खराब हो रहे हैं और माइलेज भी कम हो रही है।

केजरीवाल के मुताबिक, करीब 25 लाख टन चीनी के बराबर गन्ने को इथेनॉल बनाने के लिए डायवर्ट किया गया है। उनका दावा है कि इसी वजह से चीनी के दाम बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई को चीनी करीब 45 रुपये किलो थी, जो अब 70 रुपये प्रति किलो से ज्यादा हो गई है।

केजरीवाल ने कहा कि सरकार को गन्ने को इथेनॉल के लिए डायवर्ट करने से पहले यह आकलन करना चाहिए था कि इससे चीनी की कितनी कमी होगी। उन्होंने दावा किया कि एक तरफ चीनी महंगी हो रही है, वहीं E20 पेट्रोल की वजह से लोग अपने वाहनों को लेकर परेशान हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने इथेनॉल के इस्तेमाल से विदेशी मुद्रा बचाने की बात कही थी, लेकिन अब चीनी और मक्का आयात करने पर विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ रही है।

केजरीवाल ने लोगों से मंगलवार के टाउनहॉल में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब जनता एकजुट होकर अपनी आवाज उठाएगी, तभी सरकार को उनकी मांग सुननी पड़ेगी।

लोग अपनी समस्याएं WhatsApp नंबर 7669803441 पर मैसेज करके भी बता सकते हैं।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें