खतरों के खिलाड़ी 15 से विशाल आउट |
स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 शुरू होने से पहले ही एक मजबूत कंटेस्टेंट के एविक्शन की खबर सामने आई है। शो से विशाल आदित्य सिंह बाहर हो गए हैं। उनके एलिमिनेशन से फैंस को बड़ा झटका लगा है और सोशल मीडिया पर कई लोग इसे अनफेयर बता रहे हैं।
इस सीजन में नए कंटेस्टेंट्स के साथ पुराने खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं। सभी कंटेस्टेंट्स अलग-अलग ग्रुप में रहकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। इसी बीच शो के एक पुराने खिलाड़ी को शुरुआती दौर में ही बाहर होना पड़ा।
तीन कंटेस्टेंट्स के बीच हुआ एलिमिनेशन टास्क
पिछले एपिसोड में वैक्स स्टंट के दौरान हर्ष गुजराल सुरक्षित हो गए। इसके बाद तीन कंटेस्टेंट्स बॉटम में पहुंचे। इनमें पुराने खिलाड़ी रुबीना दिलैक और विशाल आदित्य सिंह के साथ नई खिलाड़ी रुहानिका धवन शामिल थीं।
तीनों के बीच एलिमिनेशन के लिए स्नेक स्टंट कराया गया। इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को एक बॉक्स में मौजूद सांपों की पहचान करनी थी। सबसे ज्यादा सांपों की सही पहचान करने वाला खिलाड़ी सुरक्षित होता।
टास्क में विशाल आदित्य सिंह ने 3 सांपों की पहचान की। रुहानिका धवन ने 4 और रुबीना दिलैक ने 5 सांपों की पहचान की। सबसे कम स्कोर के कारण विशाल को एलिमिनेट कर दिया गया। वह इस सीजन से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं।
विशाल के एलिमिनेशन से फैंस निराश
विशाल आदित्य सिंह इससे पहले खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में नजर आ चुके हैं और उस सीजन के मजबूत खिलाड़ियों में उनकी गिनती हुई थी। उन्होंने कई खतरनाक स्टंट पूरे किए थे और फिनाले वीक तक पहुंचे थे।
ऐसे में सीजन 15 में उनका इतनी जल्दी बाहर होना फैंस को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर कुछ दर्शक उनके एलिमिनेशन को अनडिजर्विंग और अनफेयर बता रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि शो में अभी भी ऐसे कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं, जो विशाल से कमजोर हैं।