Friday, November 13, 2026 08:31:21 PM

सरोजिनी नायडू अवॉर्ड आवेदन
संदीप मारवाह की महिलाओं से खास अपील, सरोजिनी नायडू अवॉर्ड के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

फिल्म निर्माता संदीप मारवाह ने सरोजिनी नायडू अवॉर्ड के लिए देशभर की महिलाओं से आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 है, जबकि चयनित महिलाओं के नाम 10 नवंबर को घोषित होंगे।

संदीप मारवाह की महिलाओं से खास अपील सरोजिनी नायडू अवॉर्ड के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन
सरोजिनी नायडू अवॉर्ड आवेदन |

फिल्म निर्माता और एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन (AAFT) के संचालक संदीप मारवाह ने देशभर की महिलाओं से एक खास अपील की है। उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं से सरोजिनी नायडू के नाम पर दिए जाने वाले विशेष अवॉर्ड के लिए आवेदन करने को कहा है। इस संबंध में AAFT की टीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर भी जारी किया है।

क्या है सरोजिनी नायडू अवॉर्ड?

संदीप मारवाह पिछले 10 वर्षों से यह अवॉर्ड देते आ रहे हैं। इसके तहत हर साल भारत की 100 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार भारत की प्रसिद्ध कवयित्री और स्वतंत्रता सेनानी डॉ. सरोजिनी नायडू के नाम पर दिया जाता है।

इस अवॉर्ड का उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्रों में खास उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को पहचान और सम्मान देना है। इसके लिए संदीप मारवाह की ओर से महिलाओं से आवेदन मांगे गए हैं।

31 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

भारत में किसी भी क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाएं 31 अक्टूबर 2026 तक इस अवॉर्ड के लिए आवेदन कर सकती हैं। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद 10 नवंबर 2026 को सम्मान के लिए चुनी गई महिलाओं के नाम घोषित किए जाएंगे।

इस अवॉर्ड से जुड़ी अधिक जानकारी मारवाह स्टूडियो, AAFT या इंटरनेशनल चैम्बर ऑफ मीडिया की वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा, चेतना मंच के न्यूज पोर्टल पर भी इसकी जानकारी उपलब्ध बताई गई है।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें