Saturday, September 05, 2026 01:59:54 AM

बंटवारा 1947 का पहला रिव्यू
रिलीज से पहले ही छा गई ‘बंटवारा 1947’! रमेश तौरानी ने बताया कैसी है सनी देओल की फिल्म

सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद निर्माता रमेश तौरानी ने फिल्म की जमकर तारीफ की और इसे फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने की सलाह दी।

रिलीज से पहले ही छा गई ‘बंटवारा 1947’ रमेश तौरानी ने बताया कैसी है सनी देओल की फिल्म
बंटवारा 1947 का पहला रिव्यू |

सनी देओल की मच-अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस पीरियड ड्रामा फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। अब रिलीज से ठीक पहले फिल्म का पहला रिव्यू भी सामने आ गया है।

मुंबई में ‘बंटवारा 1947’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग पहुंचे। इनमें फिल्म निर्माता रमेश तौरानी भी शामिल थे। स्क्रीनिंग के बाद उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म को लेकर अपना रिव्यू शेयर किया।

रमेश तौरानी ने फिल्म की कहानी की तारीफ करते हुए इसे संवेदनशील और दिल को छू लेने वाली कहानी बताया। उनके मुताबिक, फिल्म मुश्किल हालात में भी इंसानियत, हिम्मत और दया की अहमियत को सामने रखती है।

उन्होंने दर्शकों से फिल्म को ‘फर्स्ट डे, फर्स्ट शो’ देखने की अपील भी की।

सनी देओल और प्रीति जिंटा की एक्टिंग की तारीफ

रमेश तौरानी ने फिल्म में सनी देओल की एक्टिंग को शानदार और असरदार बताया। वहीं, लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाली प्रीति जिंटा के काम की भी उन्होंने जमकर तारीफ की।

इसके अलावा शबाना आजमी, करण देओल और अली फजल के अभिनय को भी सराहा गया है। वहीं, विलेन के किरदार में नजर आ रहे अभिमन्यु सिंह के अभिनय को दमदार बताया गया।

राजकुमार संतोषी की भी तारीफ

रमेश तौरानी ने निर्देशक राजकुमार संतोषी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि संतोषी ने एक बार फिर ऐसी कहानी पेश की है, जो दर्शकों के दिल तक पहुंचती है।

बता दें कि ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी फिल्मों के बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल करीब तीन दशक बाद एक साथ लौट रहे हैं।

रमेश तौरानी के मुताबिक, ‘बंटवारा 1947’ एक खूबसूरती से बनाई गई और मजबूत संदेश देने वाली फिल्म है, जिसे दर्शकों को जरूर देखना चाहिए।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें