Saturday, September 05, 2026 02:32:27 AM

गृहलक्ष्मी मिसेस इंडिया विजेता
गृहलक्ष्मी मिसेस इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले, जानें कौन बना विजेता

गृहलक्ष्मी मिसेस इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ। सिल्वर, गोल्ड और एलीट कैटेगरी में विजेताओं का ऐलान हुआ। शावली नायक को ‘मिसेज कर्वी’ का स्पेशल टाइटल मिला।

गृहलक्ष्मी मिसेस इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले जानें कौन बना विजेता
गृहलक्ष्मी मिसेस इंडिया विजेता |

शादी के बाद अपने सपनों को नई उड़ान देने और महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित ‘गृहलक्ष्मी मिसेस इंडिया 2026’ का ग्रैंड फिनाले भव्य तरीके से संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और हुनर का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता को तीन कैटेगरी- सिल्वर, गोल्ड और एलीट में आयोजित किया गया। विजेताओं के नाम सामने आते ही कार्यक्रम में तालियों और उत्साह का माहौल बन गया।

सिल्वर कैटेगरी

सिल्वर कैटेगरी में आरती बारोले ने विनर का खिताब अपने नाम किया। वंशिका फर्स्ट रनर अप और गरिमा सेकंड रनर अप रहीं।

गोल्ड कैटेगरी

गोल्ड कैटेगरी में विधि खुराना विजेता बनीं। जागृति चौधरी ने फर्स्ट रनर अप और मेघा केंद्रीकर ने सेकंड रनर अप का खिताब हासिल किया।

एलीट कैटेगरी

एलीट कैटेगरी में सीमा बंसल के सिर विजेता का ताज सजा। रवनीत कौर फर्स्ट रनर अप और डॉ. सुनीता टोंगड़े सेकंड रनर अप रहीं।

वहीं, शावली नायक को स्पेशल टाइटल के तौर पर ‘मिसेज कर्वी’ के खिताब से सम्मानित किया गया।

दिग्गज हस्तियां जूरी पैनल में शामिल

ग्रैंड फिनाले के जूरी पैनल में मनोरंजन, फैशन और मीडिया जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल रहीं। इनमें टीवी एक्टर अंकित गेरा, एक्ट्रेस दिविता जुनेजा, फैशन डिजाइनर रेणु टंडन, टीवी प्रोड्यूसर और डायरेक्टर निवेदिता बसु, दिवा पेजेंट्स के डायरेक्टर कार्ल मैस्करेनहास और एक्ट्रेस, सिंगर व परफॉर्मर शिखा मल्होत्रा शामिल रहीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रांड पार्टनर्स और स्पॉन्सर्स का भी अहम योगदान रहा।

गृहलक्ष्मी की एडिटर-इन-चीफ वंदना वर्मा के मार्गदर्शन में यह मंच महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर देने की दिशा में काम कर रहा है।

‘गृहलक्ष्मी मिसेस इंडिया 2026’ के सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें