Saturday, September 05, 2026 02:11:35 AM

श्रद्धा की ईथा अब 4 दिसंबर को रिलीज
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ की बदली रिलीज डेट, अब 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ की रिलीज डेट बदल गई है। अब फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में श्रद्धा विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं।

श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ की बदली रिलीज डेट अब 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
श्रद्धा की ईथा अब 4 दिसंबर को रिलीज |

श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ईथा’ की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। पहले यह फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज आगे बढ़ाकर 4 दिसंबर कर दी गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

पहले 28 अगस्त को सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘व्वन’ और अनुपम खेर की ‘खोसला का घोसला 2’ के साथ ‘ईथा’ के रिलीज होने की चर्चा थी। हालांकि, ‘व्वन’ की टीम पहले ही फिल्म की रिलीज डेट बदलकर 25 सितंबर कर चुकी है।

श्रद्धा निभाएंगी विठाबाई का किरदार

‘ईथा’ में श्रद्धा कपूर मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का टीजर इसी साल जून में रिलीज हुआ था। टीजर को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। खास तौर पर फिल्म के म्यूजिक और श्रद्धा कपूर के नए अंदाज की तारीफ की गई थी।

अगस्त-सितंबर में कई फिल्मों का क्लैश

आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिलेगी। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ तथा आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ‘उड़ता तीर’ 11 सितंबर को रिलीज होंगी।

वहीं, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ के बीच भी रिलीज क्लैश देखने को मिलेगा।

‘टॉक्सिक’ के लिए साफ हुआ रास्ता

यश की पैन इंडिया एक्शन फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है। पहले ‘ईथा’ और ‘व्वन’ की रिलीज भी इसी अवधि में होने वाली थी, लेकिन दोनों फिल्मों की तारीख बदलने के बाद ‘टॉक्सिक’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला कम हो गया है।

‘ईथा’ फिल्म के बारे में

‘ईथा’ एक बायोग्राफिकल म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और इसे दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें