Saturday, September 05, 2026 02:34:02 AM

बिग बॉस 20 में ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ का ट्विस्ट
बिग बॉस 20 का ट्रेलर रिलीज, ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ से बदलेगा पूरा गेम!

बिग बॉस 20 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सलमान खान ने ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ नाम के नए ट्विस्ट का खुलासा किया है। शो 6 सितंबर से कलर्स और जियोहॉटस्टार पर शुरू होगा।

बिग बॉस 20 का ट्रेलर रिलीज ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ से बदलेगा पूरा गेम
बिग बॉस 20 में ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ का ट्विस्ट |

बिग बॉस के 20वें सीजन का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ी खबर है। शो का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इस बार सलमान खान ने एक ऐसे नए ट्विस्ट का खुलासा किया है, जो पूरे गेम को बदल सकता है। इस ट्विस्ट का नाम है- 'एक्स्ट्रा जीवनदान’।

ट्रेलर की शुरुआत दो योद्धाओं के बीच जबरदस्त मुकाबले से होती है। तभी सलमान खान की एंट्री होती है और वह मुकाबला रोक देते हैं। इसके बाद सलमान कहते हैं, “बिग बॉस में मिलेगा, मेरी जान... एक्स्ट्रा जीवनदान।” इसके बाद अपने खास अंदाज में ‘तथास्तु’ कहते हुए वह सीजन के सबसे बड़े ट्विस्ट का इशारा करते हैं।

इस नए ट्विस्ट का मतलब है कि इस बार कंटेस्टेंट्स को गेम में एक अतिरिक्त मौका मिल सकता है। हालांकि यह जीवनदान किसे मिलेगा, कब मिलेगा और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाएगा, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

बिग बॉस के 20वें सीजन को लेकर जियोस्टार के हिंदी और इंग्लिश एंटरटेनमेंट बिजनेस के हेड आलोक जैन ने कहा कि किसी भी एंटरटेनमेंट शो के लिए 20 सीजन पूरे करना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसे बिग बॉस के अब तक के सफर और लगातार बदलते फॉर्मेट का जश्न बताया।

वहीं सलमान खान ने नए थीम को लेकर कहा कि बिग बॉस में हर साल गेम बदलता है, लेकिन इस बार सिर्फ गेम ही नहीं बल्कि गेम खेलने का तरीका भी बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि ‘जीवनदान’ सुनने में जितना आसान लगता है, असल में उतना सीधा नहीं है।

बिग बॉस 20 की शुरुआत 6 सितंबर से कलर्स और जियोहॉटस्टार पर होगी। अभी तक मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के नामों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।

हालांकि फैनक्लब्स पर दावा किया जा रहा है कि इस बार कंटेस्टेंट्स जोड़ियों में एंट्री कर सकते हैं। इंटरनेट पर जिया मानेक, जेनिफर विंगेट, करण पटेल, अर्जुन बिजलानी और जन्नत जुबैर रहमानी जैसे नामों की चर्चा हो रही है।

बिग बॉस का यह 20वां सीजन है और इसे खास बनाने के लिए मेकर्स ने कई बड़े ट्विस्ट तैयार किए हैं। अब देखना होगा कि रियलिटी शोज के बीच बिग बॉस 20 दर्शकों के बीच कितना बड़ा धमाका कर पाता है। 


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें