Friday, August 14, 2026 09:23:37 AM

एटा हत्या आरोपी गिरफ्तार
हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी अवैध तमंचे समेत गिरफ्तार, एटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एटा के थाना अलीगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी रामपाल को 315 बोर के अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा भी बढ़ाई गई।

हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी अवैध तमंचे समेत गिरफ्तार एटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एटा हत्या आरोपी गिरफ्तार |

जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अलीगंज पुलिस ने मुकदमा संख्या 157/2026 में वांछित आरोपी रामपाल पुत्र अतर सिंह, निवासी गोराचम, थाना अलीगंज, जनपद एटा, उम्र लगभग 52 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा भी बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमे में आयुध अधिनियम की धारा 3/25 भी बढ़ा दी गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, कांस्टेबल मोहित कुमार और रिजर्व कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह शामिल रहे।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें