Monday, March 16, 2026 11:26:24 AM

हत्या में तब्दील हुई मारपीट
महिला सिपाही के पति ने प्लंबर की कर दी थी पिटाई, इलाज के दौरान मौत, आरोपी जेल में

नोएडा में एक प्लंबर की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई। ठेकेदार से विवाद के बीच हुई इस घटना में आरोपी पहले से ही जेल में है।

महिला सिपाही के पति ने प्लंबर की कर दी थी पिटाई इलाज के दौरान मौत आरोपी जेल में
सांकेतिक तस्वीर | पाठकराज
पाठकराज

नोएडा। थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा गांव में हुई मारपीट की घटना अब हत्या में तब्दील हो गई है। ठेकेदार से विवाद के बीच एक प्लंबर की बेरहमी से पिटाई की गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना फेस-3 प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि मृतक की पहचान सत्यदेव तिवारी, निवासी मामूरा, के रूप में हुई है। सत्यदेव प्लंबिंग का काम करता था और लंबे समय से ठेकेदार राजकुमार के साथ काम कर रहा था। 8 सितंबर को मामूरा गांव में काम के दौरान राजकुमार और आरोपी सचिन यादव, निवासी सेक्टर-39, के बीच रुपयों को लेकर विवाद हो गया। सचिन की पत्नी उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला सिपाही है।

 

सिर पर डंडे से किए वार

विवाद बढ़ने पर सचिन ने सत्यदेव से अभद्रता की और गुस्से में आकर उस पर हमला कर दिया। उसने वहां पड़े डंडे से सत्यदेव के सिर पर कई वार किए। चोट लगने से सत्यदेव गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया। घायल को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा, लेकिन कई दिनों तक उपचार के बाद उसकी मौत हो गई।

 

आरोपी पहले से ही जेल में है बंद 

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सचिन यादव को सत्यदेव की मृत्यु से पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल वह जिला कारागार में बंद है। सत्यदेव की मौत के बाद इस मामले में पुलिस ने धाराओं में बढ़ोतरी कर दी है।

                 

सम्बन्धित सामग्री





हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें