Wednesday, July 22, 2026 03:23:56 AM

मेरठ नौकरी ठगी युवक मौत प्रदर्शन
मेरठ: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप, युवक की मौत के बाद थाने के बाहर प्रदर्शन

मेरठ के मवाना में नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये की कथित ठगी से परेशान युवक की मौत के बाद परिजनों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मेरठ नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप युवक की मौत के बाद थाने के बाहर प्रदर्शन
मेरठ नौकरी ठगी युवक मौत प्रदर्शन |

मेरठ के मवाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया है। रुपये वापस न मिलने से परेशान एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने मवाना थाने के बाहर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

मवाना खुर्द निवासी मनमोहन के परिजनों का आरोप है कि कुणाल नाम के एक व्यक्ति ने नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उससे करीब छह लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि न तो नौकरी दिलाई गई और न ही रकम वापस की गई। परिजनों का कहना है कि लोगों से उधार लिए गए पैसों के दबाव के कारण मनमोहन लंबे समय से मानसिक तनाव में था। उन्होंने बताया कि घटना से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया था।

मृतक के भाई जगमोहन ने मवाना थाने में आरोपी कुणाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि आरोपी ने अन्य लोगों से भी नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिए हैं और फिलहाल फरार है।

घटना के बाद नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने मवाना थाने के बाहर शव रखकर सड़क जाम करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया।

मवाना थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा सड़क पर शव रखकर यातायात बाधित करने के मामले में भी संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


सम्बन्धित सामग्री







हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें