Saturday, July 05, 2025 08:08:43 PM

भारत में बदलते रिश्ते
जब रिश्ते शर्मसार हुए: बदलते समाज में पारिवारिक मर्यादा को तोड़ते प्रेम प्रसंग

भारत में पारिवारिक रिश्तों के पारंपरिक ढांचे को चुनौती देती हुई घटनाएँ बढ़ रही हैं, जिसमें सास-दामाद और चाची-भतीजे जैसे रिश्ते नई परिभाषाएँ गढ़ रहे हैं।

जब रिश्ते शर्मसार हुए बदलते समाज में पारिवारिक मर्यादा को तोड़ते प्रेम प्रसंग
घटना से संबंधित फोटो | पाठकराज
पाठकराज

नई दिल्ली। भारत जैसे सांस्कृतिक और पारंपरिक मूल्यों वाले देश में जहां मां-बेटा, सास-दामाद, चाची-भतीजा और ससुर-बहू जैसे रिश्ते पवित्र माने जाते हैं, वहीं अब ये रिश्ते प्रेम-प्रसंगों की आंच में जलते नजर आ रहे हैं। हाल के वर्षों में देश के विभिन्न हिस्सों से ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने सामाजिक मर्यादाओं को झकझोर कर रख दिया है।

इन मामलों ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या आज के दौर में रिश्तों की परिभाषा बदल रही है? क्या भावनात्मक नजदीकियां पारिवारिक सीमाओं से ऊपर जा रही हैं? आइये, जानते हैं कुछ ऐसे ही चौंकाने वाले मामलों के बारे में—

 

1. सास-दामाद ने रचाई शादी, बेटी रह गई अकेली (अलीगढ़, यूपी)

अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र में एक मां ने अपनी ही बेटी के मंगेतर से शादी कर ली। 9 दिन बाद होने वाली शादी से पहले दामाद राहुल अपनी सास के साथ फरार हो गया। 10 दिन बाद जब पुलिस ने दोनों को पकड़ा, तो उन्होंने आपसी सहमति से शादी करने की बात कही। पुलिस ने मामला शांत कर दोनों को छोड़ दिया।

 

2. चाची-भतीजे की मोहब्बत बनी चर्चा का विषय (जमुई, बिहार)

टाउन थाना क्षेत्र में चाची और भतीजे ने पति की मौजूदगी में शादी कर ली। पति ने आपत्ति नहीं जताई, लेकिन गांव वालों ने दोनों का हुक्का-पानी बंद कर दिया और गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया। पूर्णिया में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां 22 वर्षीय युवक अपनी दो बच्चों की मां चाची से शादी करने कोर्ट पहुंचा, लेकिन बवाल के चलते शादी टल गई।

 

3. फूफा-भतीजी के रिश्ते ने ली खौफनाक मोड़ (धार, मप्र)

अमझेरा थाना क्षेत्र में युवती अपने फूफा प्रीतम पटेल के साथ लिव-इन में रह रही थी। जब युवती ने शादी का दबाव डाला, तो फूफा ने उसे अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या करवा दी। पुलिस ने लड़की के टैटू से उसकी पहचान कर मामला सुलझाया।

 

4. समधी-समधन की प्रेम कहानी (बदायूं, यूपी)

बेटी की शादी से पहले ही चार बच्चों की मां ममता अपने समधी शैलेन्द्र (बेटी के ससुर) के साथ फरार हो गई। शैलेन्द्र रोडवेज में ड्राइवर हैं और अकसर ममता के घर आते-जाते थे। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि पारिवारिक रिश्तों की सारी सीमाएं टूट गईं।

 

5. फूफा के लिए पति की हत्या (औरंगाबाद, बिहार)

गुंजा सिंह नाम की युवती ने अपने फूफा जीवन सिंह के साथ मिलकर शादी के 45 दिन बाद पति की हत्या करवा दी। जीवन सिंह ने युवती को प्लॉट और 40 लाख रुपये का लालच दिया था। फूफा और युवती के बीच आपत्तिजनक चैट और फोटो भी सामने आए।

 

6. बहू बनी ससुर की दुल्हन (रामपुर, यूपी)

55 वर्षीय व्यक्ति ने अपने बेटे की मंगेतर से शादी कर ली। ससुर-बहू के इस रिश्ते ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पंचायत ने दोनों को गांव छोड़ने का आदेश दिया और फिलहाल दोनों अलग गांव में रह रहे हैं। यह मामला भी सास-दामाद प्रकरण के ठीक बाद सामने आया।

 

समाजशास्त्री और मनोवैज्ञानिक क्या कहते हैं?

इन घटनाओं को देखने के बाद समाजशास्त्री मानते हैं कि यह बदलाव सामाजिक असंतुलन को जन्म दे सकता है। मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, सोशल मीडिया, फिल्मों और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की बढ़ती भावना ने भावनात्मक संबंधों को पारंपरिक सीमाओं से बाहर कर दिया है।

 

क्या बदल रही हैं रिश्तों की परिभाषाएं?

इन घटनाओं ने भारतीय समाज की पारंपरिक सोच और मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर यह तर्क दिया जा सकता है कि प्रेम और भावनाएं बंधन नहीं मानतीं, वहीं दूसरी ओर यह भी आवश्यक है कि पारिवारिक ढांचे की मर्यादा बनी रहे। बदलते समाज में पारंपरिक और आधुनिक सोच के टकराव को समझना और संतुलन बनाना आज की सबसे बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें