Saturday, September 05, 2026 01:39:29 AM

बेंगलुरु में टेक कर्मचारी की मौत
शादी के एक महीने बाद पेड़ से लटका मिला 27 वर्षीय टेक कर्मचारी का शव, पत्नी-ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप

बेंगलुरु में 27 वर्षीय टेक कर्मचारी रोशन जमीर का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने पत्नी और ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

शादी के एक महीने बाद पेड़ से लटका मिला 27 वर्षीय टेक कर्मचारी का शव पत्नी-ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप
बेंगलुरु में टेक कर्मचारी की मौत |

बेंगलुरु के कनकपुरा में शादी के करीब एक महीने बाद 27 वर्षीय टेक कर्मचारी रोशन जमीर का शव पेड़ से लटका मिला। घटना अराटाबेले गांव की बताई जा रही है। रोशन जयनगर की एक निजी कंपनी में टेक कर्मचारी था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने पत्नी और ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, रोशन की शादी इकरा फातिमा से हुई थी। शादी के करीब एक सप्ताह बाद ही दोनों के बीच मतभेद होने लगे, जिसके बाद इकरा अपने मायके चली गई थी।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष रोशन को लगातार अपमानित और परेशान कर रहा था। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि उसके घर से कीमती सामान ले जाया गया और महिला थाने में उसके खिलाफ फर्जी घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराने की बात कही गई।

परिजनों के अनुसार, रोशन ने अपने मोबाइल फोन पर एक संदेश भी छोड़ा था। इसमें उसने अपनी पत्नी इकरा फातिमा और उसके माता-पिता पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। रोशन के पिता अनवर पाशा की शिकायत पर कनकपुरा ग्रामीण पुलिस ने पत्नी और अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस अब मामले से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है। घटना के पीछे की पूरी परिस्थितियों और मोबाइल में मिले संदेश की भी जांच की जा रही है। फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें