Friday, July 17, 2026 09:45:27 PM

अहमदाबाद से हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक से आए यात्री के पास 4.27 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए यात्री के पास से 4.27 करोड़ रुपये से अधिक का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई बैंकॉक से आए यात्री के पास 427 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद
अहमदाबाद से हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद |

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क (कस्टम) विभाग ने बैंकॉक से आए एक यात्री को करोड़ों रुपये के हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत 4.27 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया यात्री 40 वर्षीय हरेश तिलवानी है, जो महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर का रहने वाला है। वह बैंकॉक से फ्लाइट संख्या TG-343 से अहमदाबाद पहुंचा था।

खाद्य पैकेटों में छिपाकर लाया था गांजा

सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) के अधिकारियों ने यात्री प्रोफाइलिंग के आधार पर उसे जांच के लिए रोका।

जब उसके चेक-इन ट्रॉली बैग की गहन तलाशी ली गई, तो उसमें खाद्य पैकेटों के अंदर छिपाकर रखे गए सफेद रंग की 22 पारदर्शी पॉलिथीन पैकेट मिले। जांच में इन पैकेटों में हाइड्रोपोनिक गांजा पाया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किया गया मादक पदार्थ

अधिकारियों ने बताया कि बरामद प्रतिबंधित मादक पदार्थ को स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ (NDPS) अधिनियम, 1985 के तहत जब्त कर लिया गया है।

फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।


सम्बन्धित सामग्री


हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें