ICAI ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर

जयपुर की दिव्यांश जैन ने आईसीएआई की परीक्षा में ऑल इंडिया 8वीं रैंक हासिल की

सीए इंटर रिजल्ट जारी, दिव्यांश को AIR-8

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने बुधवार को सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परिणाम में जयपुर के दिव्यांश जैन ने ऑल इंडिया 8वीं रैंक हासिल की है, जबकि आस्था गोयल ने देशभर में 37वीं रैंक प्राप्त की है।

मई 2026 में आयोजित इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपना परिणाम आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही देशभर के हजारों छात्रों का इंतजार समाप्त हो गया है।

अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन परिणाम और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आईसीएआई ने परीक्षा परिणाम पूरी तरह ऑनलाइन जारी किए हैं, जिससे छात्र घर बैठे ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

मई में आयोजित हुई थीं परीक्षाएं

सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-1 की परीक्षाएं 5, 7 और 9 मई को आयोजित की गई थीं। वहीं ग्रुप-2 की परीक्षाएं 11, 13 और 15 मई को हुई थीं।

सभी परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गईं। प्रश्नपत्र में 30 अंक के मल्टीपल चॉइस प्रश्न (MCQ) और 70 अंक के वर्णनात्मक (डिस्क्रिप्टिव) प्रश्न शामिल थे।