प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UPITS-2025 का उद्घाटन

अटकाना, लटकाना, भटकाना... – पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार, अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत तक की राह पर जोर

कार्यक्रम को सबंधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 (UPITS-2025) का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “अटकाना, लटकाना और भटकाना यही कांग्रेस की पहचान रही है, लेकिन नया भारत तेज़ फैसलों और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।”

 

पीएम मोदी का संबोधन : अंत्योदय और आत्मनिर्भर भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन केवल व्यापार प्रदर्शनी नहीं बल्कि आत्मनिर्भर भारत के स्वदेशी मॉडल और मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड के विजन का प्रतीक है। उन्होंने कहा “आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती है। उन्होंने हमें अंत्योदय का मार्ग दिखाया। अंत्योदय का अर्थ है समाज के सबसे गरीब व्यक्ति तक विकास पहुंचाना।आज भारत की ताकत यह है कि सड़क पर चाय बेचने वाला भी यूपीआई का इस्तेमाल कर रहा है। यही डिजिटल इंडिया की तस्वीर है।” जीएसटी सुधारों का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा, जिससे उद्योग जगत को नई ऊर्जा मिलेगी।”

 

कारोबारियों व हस्तियों से भेंट

प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और कारोबारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने फिल्म निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता अर्जुन कपूर से भी मुलाकात की।