नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने पैनाइटेक के इंटेलिजेंट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम लागू, ऊर्जा खपत में होगी 70% तक बचत

जेवर एयरपोर्ट

जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) अब रोशनी के मामले में और अधिक स्मार्ट हो गया है। यहां पैनाइटेक स्मार्ट एनर्जी का इंटेलिजेंट लाइटिंग सिस्टम लागू किया गया है, जो ऑन-डिमांड लाइटिंग की सुविधा प्रदान करेगा। इससे बिजली की खपत में उल्लेखनीय कमी आएगी और पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

 

खुद नियंत्रित होगी रोशनी

यह हाईटेक सिस्टम स्मार्ट कंट्रोलर, फोटोसेंसिंग और डायनेमिक डिमिंग तकनीक से लैस है। जरूरत के अनुसार रोशनी अपने आप नियंत्रित होगी। जहां प्रकाश की आवश्यकता होगी, वहीं रोशनी जलेगी। इससे ऊर्जा की बर्बादी रुकने के साथ संचालन भी अधिक कुशल होगा।

 

परियोजना में टाटा प्रोजेक्ट्स की अहम भूमिका

इस परियोजना को टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने जमीन पर उतारा है। इसे सिग्निफाई इनोवेशन्स इंडिया लिमिटेड के माध्यम से लागू किया गया है। पैनाइटेक के स्मार्ट स्ट्रीटलाइट कंट्रोलर्स आधारित यह समाधान रिमोट मॉनिटरिंग, फॉल्ट अलर्ट और गतिशील प्रकाश नियंत्रण जैसी उन्नत सुविधाएं देता है। स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम से 70 प्रतिशत तक ऊर्जा की बचत संभव है। रखरखाव की लागत में 50 प्रतिशत तक कमी आएगी और लाइट फिक्स्चर का जीवनकाल दोगुना बढ़ जाएगा।

 

यात्रियों के अनुभव में सुधार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारी निकोलस शेंक ने कहा,

“हमारा उद्देश्य है कि जब जरूरत हो, जितनी जरूरत हो, उतनी ही प्रकाश व्यवस्था दें। यह स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम हमारी संचालन टीम को रीयल-टाइम नियंत्रण प्रदान करता है, ऊर्जा खपत घटाता है और यात्रियों के लिए बेहतर अनुभव सुनिश्चित करता है।”