नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अवैध क्रिकेट अकैडमियों और स्विमिंग पूलों का भंडाफोड़
नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में खेल के नाम पर नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिले में बड़ी संख्या में क्रिकेट अकैडमियां और स्विमिंग पूल अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। जिला प्रशासन और खेल विभाग की छापेमारी में यह खुलासा हुआ है। छापेमारी के दौरान 25 से अधिक अकैडमियां बिना किसी रजिस्ट्रेशन और एनओसी के चलती पाई गईं।
जांच में सामने आया कि ये अकैडमियां बिना एनओसी के न सिर्फ खेल गतिविधियां चला रही थीं, बल्कि एनजीटी के नियमों की अनदेखी कर अवैध बोरवेल से पानी और डीजी सेट से बिजली का उपयोग कर रही थीं। कई स्थानों पर बिजली चोरी भी पकड़ी गई। इन अकैडमियों में रात के समय फ्लड लाइट्स में मैच और पार्टियों का आयोजन होता है, जिससे संचालक मोटी रकम वसूलते हैं।
नोटिस जारी, सात दिन में रजिस्ट्रेशन का आदेश
नगर मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्रा और उप जिला क्रीड़ाधिकारी अनीता नागर ने मिलकर जिले में संचालित क्रिकेट ग्राउंड और फिटनेस संस्थानों का निरीक्षण किया। किसी भी अकैडमी के पास वैध एनओसी या पंजीकरण दस्तावेज नहीं थे। सभी को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर आवश्यक अनुमति लेने के आदेश दिए गए हैं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
25 से अधिक अकैडमी बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित, बिजली चोरी और अवैध बोरवेल का भी खुलासा
| क्रम संख्या | संस्थान का नाम | स्थान / क्षेत्र |
|---|---|---|
| 1 | हेरिटेज क्रिकेट ग्राउंड | नोएडा |
| 2 | स्टार क्रिकेट ग्राउंड | नोएडा |
| 3 | प्ले जॉन मास्टर ब्लास्टर | हबीबपुर, ग्रेटर नोएडा |
| 4 | राजा क्रिकेट ग्राउंड | ग्रेनो वेस्ट |
| 5 | सेंचुरियन क्रिकेट ग्राउंड | ग्रेनो वेस्ट |
| 6 | प्ले जॉन रन मशीन क्रिकेट ग्राउंड | ग्रेनो वेस्ट |
| 7 | प्ले जॉन बीसीसीआई क्रिकेट ग्राउंड | ग्रेनो वेस्ट |
| 8 | एमसीजी क्रिकेट ग्राउंड | ग्रेनो वेस्ट |
| 9 | स्मैश ट्रेस क्रिकेट ग्राउंड | ग्रेनो वेस्ट |
| 10 | सेकंड इनिंग क्रिकेट ग्राउंड | ग्रेनो वेस्ट |
| 11 | प्लस आर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | ग्रेनो वेस्ट |
| 12 | सोम क्रिकेट अकैडमी | ग्रेनो वेस्ट |
| 13 | भारत क्रिकेट ग्राउंड | ग्रेनो वेस्ट |
| 14 | सुपर-6 क्रिकेट ग्राउंड | ग्रेनो वेस्ट |
| 15 | गार्डन क्रिकेट ग्राउंड | ग्रेनो वेस्ट |
| 16 | राहुल क्रिकेट ग्राउंड | ग्रेनो वेस्ट |
| 17 | ड्रीम चेजर्स एनएस क्रिकेट ग्राउंड | ग्रेनो वेस्ट |
| 18 | एस थ्री एस स्पोर्ट्स ग्राउंड | ग्रेनो वेस्ट |
| 19 | प्लेसर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | ग्रेनो वेस्ट |
| 20 | सेकंड इनिंग क्रिकेट ग्राउंड (दूसरा) | ग्रेनो वेस्ट |
| 21 | एवरीडे फिटनेस | ब्ल्यू सफायर मॉल, नोएडा |
| 22 | कल्ट फिट जिम | सफायर मॉल, नोएडा |
| 23 | स्विमिंग पूल (आमंत्रण होटल) | स्पेक्ट्रम मॉल, नोएडा |
| 24 | गैराठी क्रिकेट ग्राउंड | साफीपुर |
बिजली और जल विभाग को कार्रवाई के निर्देश
प्रशासन ने संबंधित विभागों — बिजली विभाग, जल निगम, और पर्यावरण विभाग — को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। अवैध कनेक्शन और बोरवेल को सील करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है। भविष्य में ऐसे संस्थानों पर सीधी सीलिंग और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले में खेल गतिविधियों को नियमबद्ध और सुरक्षित वातावरण में संचालित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।